• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रयत्न संस्था का बड़ा अभियान : रुदावल में गूंजा बाल विवाह रोकने का संकल्प

Prayatna Sanstha Major Campaign: Rudawal Resolves to Stop Child Marriage - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरिघा और खुडासा में मंगलवार को प्रयत्न संस्था की कवच परियोजना के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रफीन खान और नरेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को पंचायत डायरी की जानकारी दी गई और बाल विवाह न करने तथा रोकने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

गोष्ठी में पंचायत फैसिलेटर तेजवीर सिंह ने बाल विवाह, बाल तस्करी और पंचायत डायरी में शामिल 23 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सफाई और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की सलाह दी। इसके साथ ही छात्रवृत्ति, पालनहार, अम्बेडकर, नैपकिन योजना, ‘गुड टच–बैड टच’, पोस्को एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी वीडियो कॉल और डिजिटल हमलों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी पर भयभीत न होकर तुरंत परिवार के सदस्यों या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
बरिघा प्रधानाचार्य रफीन खान ने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से आने वाली वीडियो कॉल, पुलिस/वकील की वर्दी में डराने की कोशिश जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी को तुरंत साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
कार्यक्रम के दौरान 260 विद्यार्थियों ने बाल विवाह न करने और दूसरों को भी रोकने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने समाज में जागरूकता फैलाने का वादा करते हुए बाल विवाह के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prayatna Sanstha Major Campaign: Rudawal Resolves to Stop Child Marriage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayatna sanstha, major campaign, rudawal, child marriage, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved