• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने नशामुक्ति का संदेश देकर युवाओं को किया जागरूक

Prajapita Brahmakumaris Raise Awareness Among Youth About De-addiction - Bharatpur News in Hindi

बयाना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ब्रह्मबाद के सरकारी आईटीआई कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के इंचार्ज तुसार अग्रवाल द्वारा की गई।

कार्यक्रम में बयाना प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमलेश दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करने के साथ-साथ उसके शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। नशे की लत व्यक्ति के परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे से बचकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है। वहीं साक्षी बहन ने नशे से होने वाले बुरे परिणामों को समझाते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है भाई इसका फल अति से दुखदाई ।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार टीकम भाई ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से बचने के लिए आत्मबल और दृढ़ संकल्प जरूरी है। मन को सकारात्मक और व्यस्त रखने से व्यक्ति नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prajapita Brahmakumaris Raise Awareness Among Youth About De-addiction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prajapita, brahmakumaris, raise, awareness, youth about de-addiction, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved