• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पोलिंग पार्टीयों को दिया प्रशिक्षण मतदान की पोलिंग पार्टी मतदान सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना

Polling parties trained and dispatched to booths with election materials - Bharatpur News in Hindi

बयाना। नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ ही मतदान सामग्री का वितरण भी शुरू कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर अल्का श्रीवास्तव ने मतदान दलों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। बयाना के 35 वार्डों में शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बयाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर अल्का श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर ने मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण शुरू किया गया। आरओ अल्का श्रीवास्तव ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, निर्भीक और निडर होकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।
चुनाव शाखा प्रभारी भरत खटाना ने बताया कि नगरपालिका बयाना के सभी 35 वार्डों में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने से पहले सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ निगरानी की भी पुख्ता व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
फिलहाल मतदान दलों को सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। अब शुक्रवार को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 35 वार्डों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polling parties trained and dispatched to booths with election materials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: polling parties, trained, dispatched, booths, election materials, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved