• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल संरक्षण के साथ वृक्षारोपण भी प्रकृति संरक्षण के लिये आवश्यक

Plantation with water conservation is also essential for nature conservation - Bharatpur News in Hindi

जयपुर। रैली फोर रिवर के प्रणेता सदगुरू जग्गी बासुदेव ने कहा कि राजस्थान के नागरिकों को जल समस्या के संबंध में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है वे शुरू से ही जल समस्या का अपने स्तर पर समाधान करते आ रहे हैं।

सद्गुरू बासुदेव बुधवार को भरतपुर नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में आयोजित रैली फोर रिवर के अतिथियों के सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली फोर रिवर के द्वारा वे भारत के आमनागरिकों को भूमि एवं जल की महती आवश्यकता एवं संरक्षण का संदेश देकर एक अभियान से जुडने को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक 8000980009 पर मिसकॉल देकर इस अभियान से भावनात्मक रूप से जुड सकता है इसी मिसकॉल के आधार पर हमें उनकी भावनात्मक ताकत के जरिये अभियान को सफल बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार को हमें यह बात बतानी होगी कि हमें भूमि एवं जल के संरक्षण की आवश्यकता है जिससे उन्हें यह मालूम हो कि हम अपने बच्चों के भविष्य के प्रति कितने चिंतित हैं । उन्होंने कहा कि अभियान के द्वारा वर्षा जल के संरक्षण के साथ साथ प्रकृति के संरक्षण के लिये वृक्षारोपण भी आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि एक मुट्ठी नमक से गॉधी यात्रा की प्रेरणा लेकर अंगे्रेजों को भारत से बाहर भगा दिया। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूर्व भारत की नदियों में जो जल स्तर था वह आज दिखाई नहीं दे रहा है यदि हम सब प्रयास करें तो हम नदियों के जल स्तर को पुरानी स्थिति में ला सकते हैं । उन्होंने कहा कि राजस्थान एक मरूस्थली प्रदेश होने के कारण जल की विकट समस्या शुरू से ही रही है इसके समाधान के लिये राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के साथ ही नदियों के बहते पानी को भी संचयन कर नदियों को जोडना होगा।
समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि सदगुरू जग्गी बासुदेव ने भारत की विकट जल समस्या को देखते हुये रैली फोर रिवर का कोयम्बटूर से प्रारम्भ कर हिमालय तक जलचेतना जागृत करने का जो संकल्प लिया है वह अपने आप में आमजन के प्रति अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में देश का 10.6 प्रतिशत भू-भाग है जबकि पानी की उपलब्धता मात्र एक प्रतिशत है ।
उन्होंने कहा कि राज्य में सीमित वित्तीय संसाधनों के होते हुये भी मुख्यमंत्री ने दूरगामी सोच रखते हुये मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वारा गत दो वर्षों में ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरचना का निर्माण कर वर्षा के बहते जल को रोककर भूजल स्तर पर अप्रत्याशित वृद्वि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत बेहतर जल प्रबंधन के आम आदमी की सोच में भी जल संरक्षण एवं संवर्र्धन के प्रति सकारात्मक रूख आया है।
समारोह में जिला कलक्टर डॉ. एन के गुप्ता ने सभी आगुन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यदि हम सब प्रण कर जल का संरक्षण करें तो हमारी गम्भीर , रूपारेल एवं बांणगंगा नदियां फिर से बहने लगेंगी इसके लिये उन्होंने नदियों में व्यर्थ बहते जल को रोकना होगा। उन्होंने जिले में चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की भी विस्तृत जानकारी दी।
समारोह में लोकसभा सांसद श्री बहादुर सिंह कोली, भूतपूर्व सांसद रामस्वरूप कोली , विधायक विजय बंसल , जिला पुलिस अधीक्षक अनिल टांक , सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plantation with water conservation is also essential for nature conservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, bharatpur news, nadi abhiyan, sadguru jaggi vasudev, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved