• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना नगरपालिका चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 156 प्रत्याशी मैदान में

Picture clears up after withdrawal of nominations for Bayana Municipal Council elections - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना नगरपालिका चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 35 वार्डों में अब कुल 156 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन 50 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बयाना नगरपालिका चुनाव में 206 प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख पर 50 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 156 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मैदान में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह जोर पकड़ने की उम्मीद है।
चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही 35 वार्डों में मुकाबले की तस्वीर और साफ होगी। प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटेंगे और बयाना में चुनावी माहौल और गरमाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Picture clears up after withdrawal of nominations for Bayana Municipal Council elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: picture clears, withdrawal, nominations, bayana municipal council, elections, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved