• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ योजनाओं का मिले लाभ : गायत्री राठौड़

Patients should get the benefits of schemes along with better medical facilities: Gayatri Rathod - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार को आरबीएम अस्पताल, जनाना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिये फीडबैक लिया।
प्रमुख शासन सचिव ने आरबीएम अस्पताल पहुॅचकर आपातकालीन सेवाओं के तहत दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर गंभीर रोगियों के लिये समय पर प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल के वार्डों में त्वरित इंतजामात करने के निर्देश दिये। उन्होंने मल्टी सेवाओं में सुधार कर सभी रोगियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा इसके आसपास अनावश्यक गंदगी नहीं हो इसके लिये तीमारदारों को गुटखा, पान की पीक ऐसे स्थानों पर नहीं थूकने के लिये पाबन्द करने के निर्देश दिये। ओपीडी का निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि रोगियों के लिये आवश्यक जॉचें समय पर पूरी की जायें, ओपीडी की पंजीयन खिडकियों के पास रोगियों के बैठने के लिये समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को निशुल्क जॉच एवं निशुल्क दवा योजना का पूरा लाभ मिले।
अस्पताल में उपलब्धता नहीं होने पर आउटसोर्स करते हुये समय पर सुविधाऐं उपलब्ध करायें। उन्होंने आरएमआरएस के मद से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं में बढोतरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने आरबीएम अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक में रोगी लक्ष्मी देवी एवं उसके पुत्र विवेक से अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली तथा पंजीयन के समय किसी तरह की परेशानी के बारे में फीडबैक लिया। सामान्य वार्ड में भर्ती रूपवास निवासी शिवानी से उन्होंने अस्पताल द्वारा सुबह-शाम दूध-दलिया, दवाओं एवं जॉचों की सुविधा के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती भरतपुर निवासी राधा, रामाश्रय वार्ड में भर्ती बयाना निवासी अमृत कौर को दी जा रही ईलाज सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने रामाश्रय वार्ड के रोगियों को जिलेभर में स्थानीय चिकित्सा संस्थानों में फिजियोथैरेपी के सुविधाऐं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने दिखाई संवेदनशीलताः
निरीक्षण के दौरान लिफ्ट के पास भरतपुर निवासी अस्पताल में भर्ती राखी के परिजनों के हाथ में पर्चा देखकर जानकारी ली तो बताया कि रोगी को ब्लड की जरूरत है लेकिन उनके किसी परिजन के पास एबी पॉजीटिव ब्लड उपलब्ध नहीं है। प्रमुख शासन सचिव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए चिकित्सकों से ब्लड बैंक में उपलब्घता की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से रोगी राखी को ब्लड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जानकारी के अभाव में रोगी के परिजनों द्वारा ब्लड बैंक को ब्लड की आवश्यकता के बारे में जानकारी नहीं देना पाया गया।
जनाना अस्पताल का निरीक्षणः
प्रमुख शासन सचिव ने जनाना अस्पताल के निरीक्षण के समय मॉ योजना के तहत सभी रोगियों को आईपीडी की सेवाऐं उपलब्ध कराते हुये सफाई व्यवस्था एवं सुविधाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाऐं मिलें यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने नीकू-पीकू वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं के लिये दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मैन पावर एवं संसाधनों के लिये विभिन्न मदों का उपयोग कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायें।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी, अधीक्षक आरबीएम अस्पताल डॉ. नगेन्द्र भदौरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patients should get the benefits of schemes along with better medical facilities: Gayatri Rathod
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, gayatri rathore, principal secretary, rbm hospital, womens hospital, surprise inspection, medical facilities, patient feedback, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved