• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के वरिष्ठतम पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान

Pandit Ramkishan, the countrys senior-most former MP, casts his vote at the polling station - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। देश के वरिष्ठतम जीवित पूर्व सांसद और राजस्थान विधानसभा के पूर्व वरिष्ठतम सदस्य 101 वर्षीय पंडित रामकिशन ने बुधवार को शहर की कामसेन धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनका वोट वार्ड 26 में दर्ज है।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में पंडित रामकिशन ने कहा कि “निष्पक्ष, स्वतंत्र, बिना भय और लोभ के अपने मत को व्यक्त करना लोकतंत्र का मुख्य मूल्य है और इसके लिए लड़ना मुख्य धर्म है।” उन्होंने मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी उम्मीदवारों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। लोकतंत्र को बूढ़ा होने से बचाना जरूरी : पंडित रामकिशन
101 वर्ष की उम्र में भी मतदान केंद्र पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर पंडित रामकिशन ने कहा कि वह इसलिए मतदान करने आते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोकतंत्र को बूढ़ा होने की ओर जाने से बचाना जरूरी है।
उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देते हुए अपने मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उनकी मतदान केंद्र पर मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pandit Ramkishan, the countrys senior-most former MP, casts his vote at the polling station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pandit ramkishan, bharatpur news, rajasthan news, senior most former mp, former mp india, rajasthan assembly, bharatpur election, ward 26, voting news, voting centre, voter awareness, democracy, voting rights, election 2026, rajasthan election news, electoral participation, indian democracy, voter awareness campaign, bharatpur voting, election news india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved