• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

Online workshop on intellectual property rights organized in the college - Bharatpur News in Hindi

लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में आज आइक्यूएसी सेल एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय बौद्धिक अधिकार जागरूकता मिशन के अंतर्गत राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, नागपुर के सहयोग से "बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट डिजाइन और फाइलिंग" विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आरजीएनआईआईपीएम नागपुर के असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइंस कुमार राजू ने बताया कि बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) रचनाकारों की बौद्धिक रचनाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। यह आविष्कार, साहित्य, कला, डिज़ाइन और ब्रांड जैसे सृजनात्मक कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कर नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और औद्योगिक डिज़ाइन जैसे विभिन्न प्रकार के आईपीआर की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने कहा कि आईपीआर न केवल आविष्कारक व रचनाकार को सम्मान और श्रेय दिलाता है, बल्कि देश और समाज की प्रगति में भी अहम योगदान करता है। कार्यशाला का संचालन सहायक आचार्य एवं वेबिनार की संयोजक नेहा राघव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी संयोजक डॉ. एच.के. सिंह ने किया।
कार्यशाला में डॉ. पी.एम. मीना, हनुमान प्रसाद मीना, डॉ. जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, कांता मीना, राम भरोसी बैरवा, डॉ. मोहनलाल खटीक, लोकेश कुमार मीना, साक्षी मीना, भारती चतुर्वेदी, राकेश कुमार मीना, गायत्री पांडिया सहित देशभर से संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं जुड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Online workshop on intellectual property rights organized in the college
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: online, workshop, intellectual property, rights, organized, college, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved