• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर के सरकारी ऑफिस में अधिकारियों के ठुमके, महिला अधिकारी ने लगाया लिपस्टिक और ओढ़ाई चुनरी

Officials dance in a government office in Bharatpur; a female officer applies lipstick and drapes a chunni. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो ऑफिस से दो अधिकारियों के फूहड़ और शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला अधिकारी अपने साथी पुरुष अधिकारी को लिपस्टिक लगाते हुए दिख रही है। इसके बाद वह उसे चुनरी ओढ़ाती है और पुरुष अधिकारी ठुमके लगाते नजर आता है। सरकारी ऑफिस में इस तरह की हरकतों ने अनुशासन और मर्यादा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे पुरुष अधिकारी का नाम सुनील कुमार और महिला अधिकारी का नाम गायत्री बताया गया है। दोनों क्रमशः अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एक वीडियो में सुनील कुमार “परदेसिया…” गाना गाते हुए डांस करता दिखाई देता है, जबकि दूसरे वीडियो में गायत्री, सुनील कुमार को लिपस्टिक, बिंदी लगाकर चुनरी ओढ़ाती है। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रोडवेज डिपो ऑफिस के अंदर ही बनाया गया है। हालांकि, यह कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों अधिकारियों को APO (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। साथ ही, इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था।
वहीं, विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि उस समय ऑफिस में और कौन-कौन मौजूद था और क्या यह वीडियो किसी विशेष अवसर पर बनाया गया या फिर यह सिर्फ मज़ाक-मस्ती का हिस्सा था।
सरकारी दफ्तर में इस तरह की हरकत को लेकर आमजन में नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि जहां जनता अपने काम के लिए घंटों लाइन में लगती है, वहीं अधिकारी ऑफिस में इस तरह की गैर-पेशेवर हरकतें कर रहे हैं — यह न केवल सरकारी अनुशासन के खिलाफ है, बल्कि विभाग की छवि को भी धूमिल करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials dance in a government office in Bharatpur; a female officer applies lipstick and drapes a chunni.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: officials, dance, government office, bharatpur, female, officer, lipstick, drapes chunni, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved