• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवकाश दिवस में नहीं करेंगे कार्य, ज्ञापन दिया

No Work on Holidays: Memorandum Submitted - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा रूपवास ने अवकाश दिवस में कार्य नहीं किए जाने को लेकर अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में प्रमुख शासन सचिव के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अमित शर्मा को दिया। रूपवास पटवार संघ उपशाखा ने दिए ज्ञापन में लिखा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2008 से राज्य में कार्मिकों की कार्य क्षमता में सुधार करने हेतु प्रति दिन काम के घंटे बढ़ाकर सप्ताह में 6 दिन के कार्य दिवसों को घटाकर 5 दिन किया गया है। यह है कि अनेक मनोवैज्ञानिक कारणों एवं कार्मिको को उचित शारीरिक व मानसिक विश्राम देने तथा उनके पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने हेतु उचित अवकाश दिवसों का प्रावधान किया गया। इससे न केवल कार्मिक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर पाता है बल्कि कर्मचारियों की कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है। राज्य के कर्मचारी 5 दिवसीय साप्ताहिक व्यवस्था के बाद भी आपातकालीन सेवाओं को अवकाश दिवस में भी करता आ रहा है।
लेकिन गत 3 वर्षों से राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहे विभिन्न कार्यक्रम एवं कैम्प आदि संदर्भ में उच्चाधिकारियों द्वारा केवल और केवल अवकाश दिवसों में ही कार्य करने के आदेश दिए जा रहें है। जिसके कारण कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के कारण तनाव बढ़ रहा है और उनकी कार्य क्षमता पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
दुष्प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्मिकों जिनके कंधे पर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले कार्मिक पटवारी पर सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इनका जीवन अवकाश नहीं होने के कारण अत्यंत तनावपूर्ण हो गया है।
अतः दिनांक 2 मई, 2026 को संघ की प्रदेश महासमिति में सर्व सहमति से पारित प्रस्ताव के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संगठन द्वारा भविष्य में शनिवार, रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में आपातकालीन सेवाओं के अलावा अन्य कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे।इस अवसर पर पटवारी रवि कुमार, कुमार सिंह, धनेन्द्र, शिवराज शेखावत मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No Work on Holidays: Memorandum Submitted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no work, holidays, memorandum submitted, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved