• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिविरों में आने वाला कोई नागरिक निराश नहीं लौटेः आनंदी

No citizen who came to the camps returned disappointed: Anandi - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव सहकारिता श्रीमती आनंदी ने शनिवार को पंचायत समिति भुसावर के गिरदावर सर्किल ग्राम इटामदा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मौके पर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का फीडबैक लिया तथा योजनाओं की जानकारी देकर शिविर में ही पत्रजनों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिविर से निराश नहीं लौटे यह सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक नागरिक को योजना की पात्रता के आधार पर से प्रेरित होकर लाभान्वित करें। ई मित्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निरीक्षण कर समाधान करें अथवा भविष्य में की जाने वाली कार्यवाही से परिवादी को अवगत कराएं। जिला प्रभारी सचिव ने आम नागरिकों के परिवाद सुनकर संबन्धित विभागों से फीडबैक लिया तथा समयबद्धता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों के सत्यापन एवं अन्य किसी कारण के पेंशन नहीं मिलने के मामलों को भी शिविर में ही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कास्तकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाये।
उन्होंने किसानों को बगीचे लगाने, फार्म पौंण्ड योजना का लाभ लेने तथा ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना में सौलर पम्पसेट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग एवं पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों, खेतों में जाने वाले रास्तों में अतिक्रमण के मामलों को भी समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा इटामदा के विद्यालय के बाहर मुख्य रोड पर कचरा डालने से मार्ग अवरूद्ध होने के प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों को उपखण्ड प्रशासन एवं ग्राम पंचायत को पाबंद करने के निर्देश दिये। ग्राम सलेमपुर में जल जीवन मिशन योजना में बनी टंकी में पानी लीकेज होने तथा ग्रामीणों को ट्यूबवेल से पानी नहीं मिलने की जांच करवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सहकारिता विभाग को क्षेत्र में सरसों की पैदावार को देखते हुए कृषि विभाग के साथ मिलकर खरीद केन्द्र स्थापित करने का प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग को पौली हाउस, ग्रीन हाउस एवं कृषि यंत्रों की अनुदान योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों से आवेदन तैयार करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने डेयरी विभाग को क्षेत्र में सभी गांवों में दुग्ध संकलन केन्द्र स्थापित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने, पशुपालन विभाग को मंगला पशु बीमा योजना एवं अन्य बीमा योजनाओं की जानकारी देने, उन्नत नस्ल के पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए जानकारी देने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में आमलोगों को लाभान्वित करते हुए समस्याओं को मौके पर ही निराकरण करें। उन्होंने विद्युत, पेयजल एवं सामाजिक सुरक्षा योजना संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता एवं ऊर्जा विभाग किसानों संबंधी योजनाओं का शिविर में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों का चयन करें तथा ऑनलाईन प्रक्रिया को ई-मित्र के माध्यम से पूरा करायें।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, उपखंड अधिकारी भुसावर राधेश्याम मीना, उप रजिस्ट्रार सहकारिता सचिन्द्र चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा रामहेत मीना, संयुक्त निदेशक कृषि राधेश्याम मीना, उद्यान जनकराज मीना, पशुपालन रामकिशन महावर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No citizen who came to the camps returned disappointed: Anandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, mrs anandi, cooperative secretary, district incharge secretary, village upliftment camp, itamda village, bhusawar panchayat samiti, public welfare schemes, on-the-spot benefits, administrative inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved