• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिवक्ता संघ जयपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा का सम्मान समारोह, संघर्ष और एकजुटता का संदेश

Newly Appointed President of Jaipur Bar Association, Somesh Sharma, Honored at Ceremony; Message of Struggle and Unity Delivered - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। रूपवास कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित प्रेम मिलन गार्डन में अभिभाषक जिला संघ जयपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष सौमेश शर्मा के आगमन पर अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों का साफा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष सौमेश शर्मा ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और आने वाली समस्याओं के प्रति हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। समारोह का संचालन संघ के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पाराशर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश भातरा, डौलेन्दर गौड़, नीरज राजावत, सोरव शर्मा, राजेश पछांदरा, पवन शर्मा, रविकांत शर्मा, बैध नरेंद्र पाराशर, तरुण अंधाना, जीतेन्द्र शर्मा, प्रेम चंद रावत, भोला रावत, आलोक और चेतन रावत, हरदेश खितौलिया, नीरज गौड़ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने संगठन और पेशे के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newly Appointed President of Jaipur Bar Association, Somesh Sharma, Honored at Ceremony; Message of Struggle and Unity Delivered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: newly appointed, president of jaipur, bar association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved