• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नीरज एवं करिश्मा रही प्रथम

Neeraj and Karishma stood first in the college-level essay competition. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान,जयपुर के आदेश एवं दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रोफेसर डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 'विकसित भारत 2047' विषय पर 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर की करिश्मा मीना ने तो द्वितीय स्थान बी.ए.द्वितीय सेमेस्टर की आंचल शर्मा ने तथा तृतीय स्थान एम.ए. पूर्वार्द्ध हिन्दी के छात्र आकाश फौजदार ने प्राप्त किया। इसी तरह 'आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी' विषय पर 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के नीरज ने तो द्वितीय स्थान बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की रचना गुर्जर ने तथा तृतीय स्थान एम.एससी.भौतिक शास्त्र के सुमित शर्मा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ अंजू तंवर ने बताया कि इस निबंध हेतु आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने एम.एस.जे.राजकीय महाविद्यालय को जिला एवं संभाग स्तर पर नोडल महाविद्यालय बनाया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर चयनित निबंध जिले स्तर वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे और जिले में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता को संभाग स्तर पर सम्मिलित किया जायेगा। इसके बाद संभाग स्तर से प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता को राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जायेगा फिर राज्य स्तर पर विजेताओं को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा,राजस्थान,जयपुर की ओर से दोनों प्रतियोगितायों में अलग-अलग प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राशि राशि 21000/ रुपए द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को राशि 11000/ रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को राशि 5100/ रुपए नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जायेंगे।
इनके अलावा 18 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक विजेता को राशि 1000 रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जायेंगे।महाविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंँगे। उक्त कार्यक्रमों के समन्वयन हेतु डॉ.राजेश्वरी मीणा,डॉ.सरिता सिंह,डॉ.शकुंतला मीणा,डॉ.बालकृष्ण शर्मा, डॉ.पुजारी ठाकुर सिंह,डॉ.देशमुख सिंह,डॉ.कमलेश वर्मा,डॉ.महेंद्र सिंह लोधा,डॉ.वर्षा डागुर,डॉ.योगेश कुमारी मधुकर एवं डॉ.ममता सिंघल आदि सदस्यगण कार्यों को संपादित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neeraj and Karishma stood first in the college-level essay competition.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, maharani shri jaya government postgraduate college, rajasthan, jaipur, essay competition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved