• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नमक कटरा गणेश महोत्सव: आगरा की बंटी तूफानी पार्टी ने मयूर नृत्य से बांधा समां, रामलला व अघोरी की झांकियों ने मोहा मन

Namak Katra Ganesh Festival: Agra Bunty Toofani Party enthralled the audience with peacock dance, Ramlala and Aghori tableaux captivated the audience - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर नमक कटरा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को भक्ति और लोक कला के अनूठे संगम ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। नमक कटरा स्थित मुख्य गणेश पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में आगरा की मशहूर 'बंटी तूफानी पार्टी' के कलाकारों द्वारा मनमोहक मयूर नृत्य और एक से बढ़कर एक सजीव झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज संस्कृति का प्रतीक मयूर नृत्य रहा, जिसके दौरान कलाकारों के सधे कदमों और भाव-भंगिमाओं ने पूरे वातावरण को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। इसके साथ ही पंडाल में गणेश वंदना, अयोध्या के बाल रूप श्री रामलला, युगल सरकार राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकी तथा भगवान शिव के रौद्र व आध्यात्मिक स्वरूप को दर्शाती 'अघोरी की भव्य झांकी' का मंचन किया गया।
कलाकारों के जीवंत अभिनय और झांकियों के अलौकिक दृश्यों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर पूरे माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि ग्यारह दिवसीय उत्सव के क्रम में 20 सितम्बर को वृंदावन के विख्यात कलाकारों द्वारा खाटूश्याम बाबा की भव्य भजन संध्या सजाई जाएगी।
इसके बाद 21 सितम्बर को बालसज्जा प्रतियोगिता, 22 सितम्बर को संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 23 सितम्बर को विशाल अमृत भंडारा तथा 24 सितम्बर को श्री सत्यनारायण कथा के पश्चात विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मंडल के कार्यकर्ताओं ने धर्मप्रेमी जनता से आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Namak Katra Ganesh Festival: Agra Bunty Toofani Party enthralled the audience with peacock dance, Ramlala and Aghori tableaux captivated the audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: namak katra ganesh mahotsav, bharatpur news, banti toofani party agra, mayur nritya performance, ram lalla jhanki, khatu shyam bhajan sandhya, ganesh visarjan schedule, nav yuvak mandal bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved