• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्य की ईष्या में दोस्त की हत्या, दो युवक गिरफ्तार

murder of Friend in Bharatpur two arrested - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कार्य की ईष्या को लेकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। रूपवास कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित बरपीपर मोड पर 1 जुलाई को युवक की लूटपाट कर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अर्पण चौधरी ने बताया कि कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित बरपीपर मोड पर 1 जुलाई को एक युवक से लूटपाट कर हत्या कर दी गई थी। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चन्द जांगिड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी अर्पण चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मृतक देवेन्द्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो वह उत्तरप्रदेश के सिकंदरा थाना के जऊपुरा निवासी ऊदल पुत्र रामपाल से बात होने की जानकारी मिली। जिस पर टीम ने जऊपुरा जाकर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

थाने पर लाकर की गई पूछताछ में युवक ऊदलसिंह ने बताया कि बोकोली निवासी हुकमसिंह पुत्र रतनसिंह मेरा दोस्त है। रूपवास कस्बे में ही मृतक देवेन्द्र व हुकमसिंह का मिस्त्री का कार्य था। मृतक देवेन्द्र का कार्य अच्छी तरह चलने के कारण हुकमसिंह उससे ईष्या रखता था। वहीं मृतक देवेन्द्र व हुकमसिंह भी अच्छे दोरूत थे। लेकिन कार्य की ईष्या के कारण अंदर से मनमुटाव भी था। यह बात हुकमसिंह ने अपने दोस्त ऊदल को बताई, साथ ही 1 जुलाई को ऑटो बाजार बंद होने के कारण देवेन्द्र भरतपुर जाकर सामान लाता था। इसके बारे में भी बताया। दोनों आरोपितों ने 1 जुलाई को ही घटना को अंजाम देने का प्लान तैयार कर लिया। घटना को अंजाम देने के लिए 30 जून को हुकमसिंह ने ऊदल को फोन कर बुला लिया। साथ ही मृतक देवेन्द्र को भी फोन कर कहा कि मैं भी भरतपुर चलूंगा। 1 जुलाई को
हुकमसिंह ऊदल को घटना को अंजाम देने वाले स्थान पर छोड कर वापस बोकोली आ
गया। बोकोली वापस आकर उसने मृतक देवेन्द्र को फोन कर भरतपुर चलने को कहा
था। इस मामले में पुलिस ने हुकमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति प्रजापत निवासी
बोकोली थाना रूपवास व ऊदल पुत्र रामपाल जाति कायस्थ निवासी जऊपुरा थाना
सिकन्दरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-murder of Friend in Bharatpur two arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murder of friend in bharatpur, two arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved