• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम का 575.37 करोड़ रुपए का बजट पारित, निगम आयुक्त ने बताया विकास का खाका

Municipal Corporations budget of Rs 575.37 crore passed, Corporation Commissioner told the development blueprint - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। नगर निगम द्वारा शहर के विकास में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय एवं व्यय 575.37 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इस बजट में शहर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था के उन्नयन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं नव जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार भरतपुर जिले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विकासोन्मुख एवं बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी को समर्पित बजट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम की अनुमानित आय एवं व्यय 575.37 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शहर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था के उन्नयन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं नव जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के कार्य इस दौरान किये जायेगें।
ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर 64 करोड़ रुपएः आयुक्त ने बताया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत से आरएनएफसीडी, सीएफसीडी एवं अन्य ड्रेनेज कार्य कराए जाएंगे। इससे वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

स्मार्ट सेवा केन्द्र 2.0 की स्थापनाः उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में स्थापित स्मार्ट सेवा केन्द्र 1.0 के माध्यम से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र आवेदन के दिन ही जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 30 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट सेवा केन्द्र 2.0 स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से पट्टा, नामांतरण, फायर एनओसी, सब-डिवीजन, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, भू-उपयोग परिवर्तन सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को ई-मित्र या अन्य कियोस्क पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
नए जोड़े गए 33 गांवों का विकासः उन्होंने बताया कि नगर निगम भरतपुर क्षेत्र में हाल ही में जोड़े गए 33 ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 70 लाख रुपये की लागत से 200 बड़े डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे तथा नियमित कचरा परिवहन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही 3000 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की स्मार्ट मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक घर पर आरएफआईडी कार्ड लगाए जाएंगे।
मुख्य बाजार क्षेत्रों में 30 लाख रुपये की लागत से 200 ट्विन डस्टबिन (सूखा एवं गीला कचरा) लगाए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। स्वच्छता कार्मिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु 20 लाख रुपये की लागत से वॉकी-टॉकी सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे सफाई, फायर एवं अन्य विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी।

नगर निगम का नवीन भवनः उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यालय के लिए कॉर्पाेरेट शैली में स्मार्ट सुविधाओं से युक्त नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
आधारभूत संरचना विकासः उन्होंने बताया कि 20 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पैचवर्क कार्य कराए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
सुलभ कॉम्पलेक्स एवं पिंक टॉयलेटः गढ़ी श्यामलदास में एक सुलभ कॉम्पलेक्स (सीटीपीटी) तथा महिलाओं की सुविधा हेतु कृषि उपज मंडी एवं कोतवाली चौराहे पर 3 पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 150 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
ग्रीन भरतपुर अभियानः नगर निगम द्वारा मुख्य सड़कों के किनारे, पार्कों एवं खुले स्थानों पर सामान्य एवं मियावाकी पद्धति से 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल से शहर को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त बिश्नोई ने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से भरतपुर को एक आधुनिक, स्वच्छ एवं पर्यटन अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporations budget of Rs 575.37 crore passed, Corporation Commissioner told the development blueprint
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, municipal corporation, fiscal year 2026-27, ₹57537 crore budget, city development, infrastructure, sanitation, digital services, rural area expansion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved