• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमएसजे कॉलेज में विकसित राजस्थान विषय पर कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं

MSJ College organized various competitions on the theme of Developed Rajasthan - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर एम.एस.जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 'विकसित राजस्थान' विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएंँ आयोजित की गई। इसके साथ ही स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकसित रन में महाविद्यालय के एनएसएस तथा एनसीसी के स्वयं सेवकों तथा कैडेट्स ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शिल्पी दीप माथुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार पूर्णतया कृतसंकल्प है कि राजस्थान विश्व के मानचित्र पटल पर पूर्णत अग्रणी हो। उन्होंने आह्वान किया कि हम इतने विकसित हो जाएं की राजस्थान स्वयं आत्मनिर्भर बने। आज हम टूरिज्म, अर्थ, कृषि आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमएससी भौतिकशास्त्र की छात्रा मुस्कान ने, द्वितीय स्थान बी.ए. की छात्रा चेतना सिंह ने तथा तृतीय स्थान बी.ए.की ही छात्रा रचना गुर्जर एवं क्षमा यादव ने प्राप्त किया। चित्रकारी प्रतियोगिता में एमएससी की छात्रा रितु चौधरी ने प्रथम स्थान तो द्वितीय स्थान एम ए की छात्रा आरती सैनी एवं बी ए की छात्रा सोनम त्यागी ने तथा तृतीय स्थान एमएससी के नीरज यादव ने प्राप्त किया।
साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के प्रभारी एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी क्रम में 17 मार्च को महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता 11 बजे केंद्रीय सभागार में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग लेवें। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश्वरी मीणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समिति सदस्य डॉ सरिता सिंह, डॉ. शकुंतला मीणा, डॉ. कमलेश वर्मा, सोनल, डॉ. ममता सिंघल की प्रतियोगिताओं के निर्णायकों के रूप में प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में बहु संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MSJ College organized various competitions on the theme of Developed Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viksit rajasthan, bharatpur msj college, rajasthan day 2026, ncc and nss, viksit run, essay and painting competition, student participation, youth empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved