• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम से मिली विधायक रितु बनावत, पति ऋषि बंसल की सम्मानजनक वापसी तय नहीं, इसलिए खरीदा लाेकसभा चुनाव फार्म

MLA Ritu Banawat met CM, respectable return of husband Rishi Bansal is not certain, hence bought Lok Sabha election form - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पहले भाजपा और बाद में शिवसेना शिंदे काे समर्थन दे चुकी बयाना की निर्दलीय विधायक अभी भी भरतपुर सीट से चुनाव लड़ने के स्टेंड पर कायम हैं। अगर ऐसा हुआ ताे भाजपा प्रत्याशी के लिए मुश्किलें आएंगी। इसलिए काफी समय से मिलने का समय नहीं दे रहे सीएम भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जाेशी ने विधायक रितु बनावत काे बुलाकर बात ताे की। इसमें उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराने का आश्वासन और अफसरों काे उनके अनुसार काम कराने का आश्वासन दिया, लेकिन रितु के पति ऋषि बंसल की पार्टी में सम्मान जनक वापसी पर काेई निर्णय नहीं हाे पाया है। उल्लेखनीय है कि सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके ऋषि बंसल के बीच पुरानी अदावत है। ऋषि बंसल ने पत्नी रितु काे टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी। उन्होंने पार्टी भी छाेड़ दी थी। लेकिन, रितु बनावत को चुनाव लड़ाया, जिसमें वह करीब 40 हजार वाेटाें से चुनाव जीत गई। विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा था। सीएम/प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात में बंसल के सवाल पर बड़ा निर्णय नहीं हाे पाने के कारण विधायक बनावत की नाराजगी कायम हैंं। उन्हाेंने एक बार फिर चुनाव लड़ने के स्टेंड काे दाेहराया है। इसके लिए उन्हाेंने नामांकन पत्र खरीद लिया है, लेकिन वह फाइनल निर्णय एक-दाे दिन में करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Ritu Banawat met CM, respectable return of husband Rishi Bansal is not certain, hence bought Lok Sabha election form
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, bayana, independent mla, bjp, shiv sena, shinde, contest elections, difficulties, cm bhajanlal sharma, bjp state president cp jaeshi, mla ritu banawat, development work, officers, decision, return, rishi bansal, party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved