• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना के विकास कार्यों की विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

MLA Dr. Ritu Banawat Reviews Development Works in Bayana; Directs Officials to Ensure Time-Bound Solutions - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना-रूपवास विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने गुरुवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जलभराव, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, सीवरेज सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर भी बल दिया। समीक्षा बैठक में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पंचम चरण के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत शहर में जल प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, ड्रेनेज व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि बयाना शहर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम दीपक मित्तल, तहसीलदार नीतेश गोयल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी वैशाली धाकड़ सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Ritu Banawat Reviews Development Works in Bayana; Directs Officials to Ensure Time-Bound Solutions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla dr ritu banawat, reviews, development, bayana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved