• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने किया पीपला के कन्या कॉलेज का अवलोकन

Minister of State Dr. Subhash Garg inspected Piplas Girls College - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शनिवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के पीपला में निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को भवन का निर्माण समय पर पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

डॉ. गर्ग ने अवलोकन के दौरान निर्माणाधीन कक्षा कक्षों का अवलोकन किया और संवेदक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाकक्षों के निर्माण में गुणवत्ता रखने के साथ ही प्रकाश एवं वायु के आवागमन के लिए उचित स्थान रखें। उन्होंने भवन के प्रवेश द्वार पर सीसी सडक बनाने एवं कक्षा कक्षों में टाइल्स लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय के लिए पेयजल की उपलब्धता के लिए नवीन गहरा नलकूप लगाये और पानी एकत्रीकरण के लिए टंकियों का निर्माण भी करें। उन्होंने महाविद्यालय की चारदीवारी निर्माण और छतों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ तकनीकी मानकों पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। अवलोकन के दौरान तहसीलदार ताराचन्द सैनी, पूर्व सरपंच तुहीराम एवं ग्रामीण मौजूद थे।
नगला गोपाल में श्रीमद्भागवत कथा में पूजा अर्चनाः
डॉ. गर्ग ने सेवर पंचायत समिति क्षेत्र के गांव नगला गोपाल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना की। क्षेत्र और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजक मोहन सिंह द्वारा राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निरन्तर विकास की गतिविधियां जारी रहेंगी।
जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देशः
तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शनिवार को रणजीत नगर स्थित कार्यालय पर जन सुनवाई की। सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. गर्ग ने पेयजल, विद्युत सप्लाई, आवासीय पट्टों, सडक निर्माण, अतिक्रमण हटाने आदि की समस्याऐं सुनी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister of State Dr. Subhash Garg inspected Piplas Girls College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister dr subhash garg, bharatpur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved