• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर

Meritorious Students Honored at Talent Recognition Ceremony; Emphasis Placed on Education and Social Unity - Bharatpur News in Hindi

बयाना/भरतपुर। कस्बे के अग्रवाल मैरिज होम में रविवार को कुशवाहा एवं सैनी समाज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया गया। साथ ही युवाओं को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों को शराब एवं अन्य नशों का त्याग करने की शपथ भी दिलाई गई। प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में सरकारी सेवाओं में चयनित समाज के प्रतिभावान युवाओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। मंच संचालन महेश सैनी एवं सुषमा सैनी ने किया।
इस अवसर पर मोहन सिंह कुशवाह, मनोज सैनी, अशोक कुमार सैनी, प्रहलाद कुमार, रुकमन, प्रेम सिंह, राजीव, बबलेश सैनी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meritorious Students Honored at Talent Recognition Ceremony; Emphasis Placed on Education and Social Unity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana bharatpur news, talent felicitation ceremony, student awards rajasthan, kushwaha saini samaj, education awareness india, community event bharatpur, social unity program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved