• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेत में पेड़ से दौड़ रहे करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Man dies after coming into contact with electrified tree in field - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना सदर थाना क्षेत्र के खटनावली गांव में रविवार सुबह खेत पर काम करने गए 38 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश पुत्र शिवचरन शर्मा निवासी खटनावली के रूप में हुई है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। झील पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल जगमोहन मीणा के अनुसार, चंद्रप्रकाश सुबह खेत पर काम करने गया था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि खेत में लगे एक पेड़ में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। पेड़ के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
चंद्रप्रकाश के परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 6 और 4 वर्ष बताई गई है। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Man dies after coming into contact with electrified tree in field
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana news, bharatpur news, khatnavali village, electric shock, youth death, farm accident, rajasthan news, police investigation, electrical accident, tragic incident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved