• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में बड़ा हादसा : दुकान की बेसमेंट खुदाई के दौरान दीवार ढही, तीन मजदूर गंभीर घायल

Major Accident in Bayana: Wall Collapses During Shop Basement Excavation, Three Workers Seriously Injured - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना कस्बे में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अम्बा टाकीज के पास दुकानों की बेसमेंट की सफाई के दौरान पास की पक्की दासे-बंदी की दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर तुरंत बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अम्बा टाकीज के पास बयाना निवासी मनीष चौधरी की दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को बेसमेंट की खुदाई की गई थी। शनिवार सुबह मजदूर जब बेसमेंट की सफाई कर रहे थे, तभी पास में बनी पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
घायलों की पहचान लाखन पुजारी निवासी बाजोली (बयाना), वीरेंद्र राजपूत निवासी भैरा रेखपुरा (थाना उच्चैन) और सोना जाट निवासी बयाना के रूप में हुई है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुकानों के मालिक हरगोविंद चौधरी ने बताया कि मजदूर उनके यहां कार्य के दौरान घायल हुए हैं और उनके इलाज की पूरी जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Accident in Bayana: Wall Collapses During Shop Basement Excavation, Three Workers Seriously Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana news, wall collapse, construction accident, injured workers, basement digging, bharatpur district, rajasthan news, accident news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved