• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स ने सेवा सप्ताह में किया वृद्धजनों का सम्मान

Lions Club Bharatpur Royals honored the elderly during the service week - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स द्वारा लायंस सेवा सप्ताह 2026 के तहत रविवार को वृद्धजन सम्मान समारोह बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किया गया। सचिव अमित खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के माता-पिता, दादा-दादी एवं नाना-नानी का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने बताया किकार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को एक साथ मंच पर विराजित कर क्लब की महिला सदस्यों द्वारा उनकी गंगाजल से चरण वंदना की गई। साथ ही उनका माला एवं शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध जनों ने संस्था के इस कार्यक्रम की सराहना करते कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को एक नया संदेश मिलता है कि हमें अपने बुजुर्गों और माता-पिता की सेवा एवं सम्मान जरूर करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष बीएम गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। जिसकी प्रांत स्तर पर सराहना होती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दीक्षा गोयल, कविता वर्मा, श्वेता गुप्ता, डॉ. नेहा गुप्ता, अंशु गोयल, महिमा राना, नेहा भारतीय, छवि सिंघल, डॉली अग्रवाल, नेहा गोयल, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ रविंद्र कुंतल, जयकिशन चाहर, मंगतू राम बंसवाडा, पवन सिंघल, डॉ. केडी गोयल, संजय गुप्ता, संजय चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, चंद्रभान गुप्ता, मनु राणा, डॉ. मनीष गोयल, सन्नी गोयल, डॉ. रोहित भारतीय, रोहित गोयल, डॉ. चिराग गुप्ता, भंवरसिंह सागर, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lions Club Bharatpur Royals honored the elderly during the service week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lions club bharatpur royals, lions service week 2026, senior citizen honor ceremony, secretary amit khandelwal, honoring parents and grandparents, community service bharatpur, senior citizens facilitation, special news bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved