• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लटूरियां हनुमान आश्रमः संत मनीरामदास महाराज को मिली महंत की उपाधि

Laturian Hanuman Ashram: Saint Maniramdas Maharaj was given the title of Mahant - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर श्री लटूरियां हनुमान भक्त मण्डल एवं तपस्वी बाबा रामशरण दास महाराज के शिष्यों के द्वारा सिद्ध श्री लटूरियां हनुमान मन्दिर पर महन्त भानुदास महाराज एवं सन्त मणिराम दास महाराज के सान्निध्य में 113 वर्षीय तपस्वी बाबा रामशरण दास महाराज की 29वीं पुण्यतिथि तथा श्रीराम मन्दिर निर्माण के उपलक्ष्य में चल रही रामकथा, सन्त समागम का समापन हुआ। जिसके तहत श्रीराम यज्ञ, सन्त दर्शन एवं भण्डारा हुआ। कार्यक्रम में हिमालयी निवासी महामण्डलेश्वर अभिराम दास महाराज, अयोध्या के महन्त देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज, महन्त बिन्दुगाद्याचार्य महाराज, जगद्गुरु श्री रामानन्दाचार्य सेवापीठ नेपाल के स्वामी रामकृष्णचार्य महायोगी, जानकी घाट अयोध्या के रसिक पीठाधीश्वर महन्त जनमेजय शरण रामदास महाराज, महन्त भानुदास महाराज आदि ने सन्त सेवा, विश्व शांति एवं मानव कल्याण सहित सनातन धर्म पर व्याख्यान दिए। जगद्गुरु स्वामी अभिराम दास महाराज ने कहा कि प्रभु की कृपा से मानव का जीवन सफल हो जाता है, हमें भगवान नाम का नित्य जाप करना चाहिए और रामचरितमानस की चौपाई एवं सुन्दरकाण्ड पाठ अवश्य करना चाहिए।
नेपाल के जगद्गुरु श्रीरामानन्दाचार्य स्वामी रामकृष्णचार्य ने कहा कि सनातन धर्म ही मानव जीवन सुरक्षित रखता है और विश्व में शांति कायम रहती है। जहां सनातन धर्म की पालना नहीं होती, उस देश में अशांति रहती है। चक्रवर्ती दशरथ जी का राजमहल अयोध्या के महन्त बिन्दुगाद्याचार्य महाराज ने कहा कि इस युग में कष्टों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीराम का पूजन करें। हर सन्त की सेवा करे। साथ ही गाय की सेवा कर प्रकृति का संरक्षण करने का फल प्राप्त करें।
अयोध्या के रसिक पीठाधीश्वर जनमेजयशरण महाराज ने कहा कि सन्त के दर्शन एवं सन्त सेवा भाग्यशाली व्यक्ति को नसीब होती है, जो ऐसा काम करता है, वह प्रभु का सेवक होता है। लटूरियां हनुमान मंदिर के महन्त भानुदास महाराज ने बताया कि तपस्वी बाबा रामशरण दास महाराज की पुण्यतिथि एवं श्रीराम मन्दिर निर्माण को लेकर 26 फरवरी से 7 मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम हुए जिसके तहत संत दर्शन रामकथा, रामलीला, रासलीला, सन्त सम्मेलन हुआ। सन्त अभिराम दास महाराज का महन्त भानुदास की ओर से अयोध्या, नेपाल, वृन्दावन, चित्रकूट, नर्मदा, पुष्कर, बनारस, प्रयागराज, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, झारखण्ड आदि स्थानों से भारी संख्या में सन्त आए।
भंडारे में 60 हलवाइयों ने बनाई 500 मन की प्रसादीः
लटूरियां हनुमान मन्दिर के सेवक सीताराम गुप्ता, पार्षद महेश चन्द ने बताया कि 26 फरवरी से 7 मार्च तक लाखों की संख्या में सन्त व श्रद्धालुओं ने लटूरियां हनुमान के दर्शन किए। कार्यक्रम के अंतिम दिन सन्त दर्शन व भण्डारे में भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। भण्डारे की प्रसादी में अमर सिंह हलवाई की टीम के 60 लोगों ने बनाई। टीम ने भण्डारे में सब्जी 50 मन, चीनी 20 कट्टे, चावल 400 किग्रा, मेवा 80 किग्रा, गुड़ 800 किग्रा, सरसों तेल की पीप 10, रिफाइंड के पीपे 25, देशी घी के डिब्बे 12, व सवा लाख के ऊपर के मसाले आदि का उपयोग हुआ। हलवाई अमर सिंह ने बताया कि एक मन आटा से बनी (नाप की) से 500 लोग भोजन करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Laturian Hanuman Ashram: Saint Maniramdas Maharaj was given the title of Mahant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri laturian hanuman temple, bharatpur, ram katha, sant sammelan, baba ramsharan das maharaj 29th anniversary, 113-year-old ascetic, mahant bhanudas maharaj, saint maniram das maharaj, shri ram yagya, temple construction celebration, community feast, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved