• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री कैलादेवी झील का बाड़ा में लक्खी मेला 21 सितंबर से, तैयारियों जोरों पर

Lakkhi Mela in Shri Kailadevi Jheel Ka Bara from 21 September, preparations in full swing - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना के श्री कैलादेवी झील का बाड़ा क्षेत्र में 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक वार्षिक लक्खी यात्री मेला आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बयाना एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट दीपक मित्तल ने की। एसडीएम ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवान तैनात किए जाएंगे। पूरे परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां डॉक्टर, नर्स और आवश्यक दवाइयाँ मौजूद रहेंगी। पेयजल, रोशनी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
खतरनाक खेल, सर्कस और झूले पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मेले के दौरान 24 घंटे फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी, साथ ही रोडवेज विशेष बस सेवाएं भी चलाएगा। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lakkhi Mela in Shri Kailadevi Jheel Ka Bara from 21 September, preparations in full swing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakkhi mela, shri kailadevi, jheel ka bara, preparations, swing, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved