• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोली समाज निर्धन सहायता समूह की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Koli Community Poor Aid Group Holds District-Level Meeting - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कोली समाज निर्धन सहायता समूह की जिला स्तरीय बैठक तुलसी राम कोली लेखाकार के निवास जैन मंदिर के सामने सेवर रोड भरतपुर पर आयोजित हुई! बैठक की अध्यक्षता रामस्वरूप कोली पूर्व सांसद बयाना ने की एवं

बैठक मे मुख्य अतिथि गणपति महावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि हरी सिंह शाक्य एवं राजेंद्र प्रसाद अध्यापक कवई रहे! बैठक के शुभारम्भ मे कमांडेंट गणपत महावर का सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर से अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भरतपुर के पद पर स्थानांतरण होने पर साफा माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा अध्यक्ष रामस्वरूप कोली पूर्व सांसद बयाना का साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा मिसेस महावर का भी शॉल उड़ा कर स्वागत किया गया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामस्वरूप कोली ने आग्रह किया कि आपकी भूमिका समाज को सही दिशा देने में अग्रणी है आप अपने आसपास के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें शिक्षा और स्वास्थ्य पर बल दें एवं सरकार की स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं एवं समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं!
बैठक में विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद कवई ने आज के इस आयोजन के माध्यम से आह्वान किया कि हम समाज में एक नई ऊर्जा और एकता का संचार करना चाहते हैं मैं विश्वास करता हूं कि हम सब मिलकर अपने समाज को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएंगे!
बैठक का संचालन किशन लाल अध्यापक ने किया बैठक में चंद्रभान मास्टर,भगवान सिंह टेलर, बाबूलाल सिकंदरा,शंभू दयाल नदबई, रमेश चंद अध्यापक,भमरी राम मास्टर, महेश टेलर,किशोरी लाल शाक्य, रामभरोशी लाल खेड़ा ठाकुर,डॉ रामकिशन, सेठ मोतीलाल मथुरा,डॉक्टर डालचंद निदेशक पशुपालन प्रसार भरतपुर आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर स्नेह मिलन एवं प्रतिभोज का भी आयोजन किया गया
अंत में सभी का धन्यवाद तुलसीराम कोली पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज भरतपुर द्वारा ज्ञापित किया गया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Koli Community Poor Aid Group Holds District-Level Meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, koli community, ramswaroop koli, former mp, bayana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved