• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खंडेलवाल वैश्य समाज का गौरव: सीताराम गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर किया सम्मान

Khandelwal Vaishya community pride: Sitaram Gupta honored upon receiving the Lifetime Achievement Award - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। खंडेलवाल वैश्य समाज भरतपुर द्वारा समाज की प्रतिभाओं और गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता और महामंत्री मुरारी लाल खंडेलवाल ने समाज की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रमुख विभूतियों का अभिनंदन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण 'समृद्ध भारत' के निदेशक सीताराम गुप्ता का सम्मान रहा। हाल ही में एमएनआईटी (MNIT) जयपुर द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा गया है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे खंडेलवाल समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें साफा, माला और पटका पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि सीताराम गुप्ता का व्यक्तित्व समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के गौरव गान के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का भी जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की भरतपुर जिला कार्यकारिणी में खंडेलवाल समाज के दो प्रमुख चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत किया गया। इनमें संतोष खंडेलवाल को जिला प्रकोष्ठ संयोजक बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। जबकि आशिष पाटोदिया को सोशल मीडिया संयोजक के पद पर नियुक्ति के उपलक्ष में अभिनंदन किया गया। इन दोनों युवा नेताओं को समाज की ओर से साफा और माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सम्मान समारोह के दौरान केवल भरतपुर शहर ही नहीं, बल्कि डीग जिले की विभिन्न सामाजिक इकाइयों से भी बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऐसी नियुक्तियों और सम्मानों से समाज का प्रभाव और प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khandelwal Vaishya community pride: Sitaram Gupta honored upon receiving the Lifetime Achievement Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khandelwal vaishya samaj bharatpur, sitaram gupta mnit award, lifetime achievement award, bjp bharatpur executive, santosh khandelwal, ashish patotiya, khandelwal community honor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved