• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें-संभागीय आयुक्त

Keep public places clean and avoid the use of single-use plastics - Divisional Commissioner - Bharatpur News in Hindi

जिले की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- जिला कलक्टर

भरतपुर । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय भरतपुर में श्री बिहारी जी मंदिर परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता को सुनिश्चित करना तथा आमजन में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में भरतपुर जिले ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान का शुभारंभ संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा रानी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के कार्मिक शामिल हुए। सभी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर एवं परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा बनाने में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। भरतपुर जिले में भी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई कार्य किए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता को ईश्वर की सेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां साफ-सफाई रहती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने घरों के साथ-साथ सड़कें, नालियां एवं सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें।
कचरा प्रबंधन व्यवस्था हो मजबूत
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने अपने संबोधन में भरतपुर को प्रमुख पर्यटन जिला बताते हुए कहा कि यहां केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार (यूनेस्को विश्व धरोहर), लोहागढ़ किला, श्री बिहारी जी मंदिर, किशोरी महल, लक्ष्मण मंदिर एवं गंगा मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल हैं, जो देश-विदेश से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसलिए जिले की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर भरतपुर के निर्माण में नगर निगम के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नागरिक घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित कचरा पात्रों में ही डालें, ताकि कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत हो सके। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से परहेज कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल शारीरिक सफाई तक सीमित रहा, बल्कि इससे आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को बल मिला। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया, ताकि भरतपुर पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक एवं स्वच्छ बने।
इस अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भरतपुर बनाने के संकल्प को दोहराया। अभियान में नगर निगम सचिव प्रताप सिंह, गिरधारी तिवारी, तेजवीर मीना, धीरेन्द्रपाल सिंह, श्याम सुंदर, अरविंद पाल, जगदीश, गौरव, मोहन, जगत गुर्जर ,मोहन रारह, त्रिलोकी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिले की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- जिला कलक्टर
भरतपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय भरतपुर में श्री बिहारी जी मंदिर परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता को सुनिश्चित करना तथा आमजन में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में भरतपुर जिले ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान का शुभारंभ संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा रानी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के कार्मिक शामिल हुए। सभी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर एवं परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा बनाने में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। भरतपुर जिले में भी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई कार्य किए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता को ईश्वर की सेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां साफ-सफाई रहती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने घरों के साथ-साथ सड़कें, नालियां एवं सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें।
कचरा प्रबंधन व्यवस्था हो मजबूत
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने अपने संबोधन में भरतपुर को प्रमुख पर्यटन जिला बताते हुए कहा कि यहां केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार (यूनेस्को विश्व धरोहर), लोहागढ़ किला, श्री बिहारी जी मंदिर, किशोरी महल, लक्ष्मण मंदिर एवं गंगा मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल हैं, जो देश-विदेश से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसलिए जिले की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर भरतपुर के निर्माण में नगर निगम के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नागरिक घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित कचरा पात्रों में ही डालें, ताकि कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत हो सके। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से परहेज कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल शारीरिक सफाई तक सीमित रहा, बल्कि इससे आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को बल मिला। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया, ताकि भरतपुर पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक एवं स्वच्छ बने।
इस अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भरतपुर बनाने के संकल्प को दोहराया। अभियान में नगर निगम सचिव प्रताप सिंह, गिरधारी तिवारी, तेजवीर मीना, धीरेन्द्रपाल सिंह, श्याम सुंदर, अरविंद पाल, जगदीश, गौरव, मोहन, जगत गुर्जर ,मोहन रारह, त्रिलोकी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keep public places clean and avoid the use of single-use plastics - Divisional Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keep public places, clean and avoid, use plastics, divisional commissioner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved