• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में ज्वेलर्स को गोली मारकर 80 हजार की लूट, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

Jeweller shot in Bayana, 80 thousand rupees looted, trader seriously injured - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना के सालाबाद रेलवे फाटक के पास बुधवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स व्यापारी को गोली मारकर 80 हजार रुपये नकद और ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया गया। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गांधी चौक निवासी ज्वेलर्स व्यापारी पिंटू सोनी जब सालाबाद रेलवे फाटक से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने की कोशिश की। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जांघ में गोली मार दी और बैग छीनकर भाग गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। झील चौकी पुलिस, एडिशनल एसपी और डीवाईएसपी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बीजेपी की पूर्व सांसद राजित कोहली ने पीड़ित परिवार और स्वर्णकार संघ के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद, भरतपुर के एसपी दिगंत आनंद भी बयाना पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jeweller shot in Bayana, 80 thousand rupees looted, trader seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jeweller, shot, bayana, looted, trader, seriously, injured, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved