• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जलपाईगुड़ी के सांसद ने समृद्ध भारत अभियान के ग्रामीण विकास कार्यों का किया अवलोकन

Jalpaiguri MP Reviews Rural Development Initiatives of Samriddh Bharat Abhiyan - Bharatpur News in Hindi

-सांसद डॉ. जयंत कुमार राय ने विकास एंव स्वरोजगार मॉडलों की प्रशंसा की -निदेशक गुप्ता ने नवाचारों व स्थानीय विकास मॉडलों की दी जानकारी भरतपुर। पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ. जयंत कुमार ने समृद्ध भारत अभियान द्वारा डीग एंव भरतपुर जिले के करीब 13 गांवों का अवलोकन कर ग्रामीण विकास, प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, बायोगैस, ग्रामीण उद्योग एंव नवाचार से जुड़े मॉडलों का अवलोकन कर लाभार्थियों से उनके जीवन स्तर में आये परिवर्तन की जानकारी ली और बताया कि भरतपुर मॉडल ग्रामीण विकास एवं गरीबी दूर करने में सशक्त मॉडल बन गया है। अवलोकन के दौरान उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता राजीव चटर्जी भी थे।
अवलोकन के दौरान सांसद डॉ. जयंत कुमार को समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि नवाचार एंव अधिकांश मॉडल स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर तैयार किये गये है। लाभार्थियों को तकनीकी जानकारी व आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में संस्था ने भरसक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि भरतपुर जिले के कई गांवों में तो अनेक ग्रामीण एक ही प्रकार की गतिविधि संचालित कर कृषि व पशुपालन के अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। आय वृद्धि से ग्रामीणों के सामजिक व आर्थिक स्तर में परिवर्तन आया है।
सांसद ने नेवाड़ा गांव में शहद प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर शहद की गुणवत्ता की जांच, पैकेजिंग, विपणन आदि की जानकारी ली। जहां बताया गया कि गांव के अधिकांश युवा मधुमक्खी पालन से जुड़े हुए हैं। बाद में उन्होंने दीवली गांव में अमरूद एंव अन्य फलों के बगीचों को देखकर किसान के जीवन में आये परिवर्तन कि प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन नवाचारों को वे अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रयोग करायेंगे। सांसद ने हातौडी गांव की ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार के कार्यों का अवलोकन किया। जहां बताया गया कि करीब 300 वर्ष पुरानी इस बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद आसपास के ग्रामीणों व पशुधन को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा तथा यह बावड़ी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगी। उन्होंने पना गांव में प्राकृतिक खेती, एग्री टूरिज्म मॉडल तथा अंटारी गांव में किसान उत्पादक संगठन के लाभार्थियों से भी बातचीत की।
डॉ० जयंत कुमार ने बोरई (कुम्हेर) में विकसित किये गये मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व ग्रामीण मार्ट का अवलोकन किया। जहां बताया गया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद बच्चों का केंद्र से अधिक जुड़ाव हो गया है। उन्होंने महिला समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों एंव पोषण के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की। सांसद ने समन (कुम्हेर) के गांव में बकरी पालन एंव आंवला के विभिन्न उत्पादों के निर्माण, बाबेन गांव में गौ-पालन एंव बायोगैस संयत्र जीराहेडा(कामां) में मछलीपालन कार्य तथा कुम्हेर में बेटी की लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। सांसद ने कोरैरे गांव में गारमेंट्स उत्पादक इकाई, डीग में संचालित आई विजन सेन्टर, इन्द्रोली (कामां) में दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर कहा कि निश्चय ही सफल मार्गदर्शन व लाभार्थियों की कड़ी मेहनत व सकारात्मक सोच से सभी कार्य सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं।
सांसद को विभिन्न आयवर्द्धन गतिविधियों को जानकारी अमरसिंह नेवाडा, फत्ते सरपंच हातौडी, लोकेश कसाना, कमल मीणा पनाह, ब्रजभूषण शर्मा अटारी, सोन सिंह बोरई, अमर सिंह, देवकीनंदन समन, गोपाल ठाकुर बावेन, महेंद्र अवस्थी सीडीपीओ कुम्हेर, सुमन सिंह कोरेर, राधेलाल सैनी इन्द्रौली, खुर्शीद अहमद जीराहेड, जगदीश मीणा व शुश्री भाग्यश्री ने दी और इन कार्यों में संस्था के योगदान की सराहना की !
अवलोकन के दौरान संस्था के पुनीत गुप्ता, सचिन, अनुज उपाध्याय, विष्णु मित्तल साथ रहे सांसद का कई गांवों में स्वागत सत्कार भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jalpaiguri MP Reviews Rural Development Initiatives of Samriddh Bharat Abhiyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur model, rural development, samriddh bharat abhiyan, jalpaiguri mp, organic farming, women empowerment, dairy farming, biogas plant, rural innovation, self employment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved