• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जगन्नाथ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव: 17 दिसंबर को सजेगा दिव्य दरबार, बाजरे की खिचड़ी का लगेगा महाभोग

Jagannath Temple Khichdi Festival: A grand ceremony will be held on December 17th, and a special offering of millet khichdi will be made - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के धर्म प्रेमियों के लिए एक उत्साहवर्धक खबर है। बासन गेट स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पर आगामी 17 दिसंबर 2025, बुधवार को खिचड़ी महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज 13 दिसंबर 2025 को सांय 3 बजे अग्रवाल भवन, खिरनीघाट में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मोहन मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

समिति के महामंत्री महेश चंद सिंघल ने बताया कि खिचड़ी महोत्सव का आयोजन 17 दिसंबर को सांय 3:15 बजे से शुरू होगा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर विविध प्रकार के पुष्पों और गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। ठंड के मौसम को देखते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी को विशेष गर्म पोशाक धारण कराई जाएगी, जिसके बाद उनका दिव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण महाआरती होगी, जिसके उपरांत भगवान को महाभोग लगाया जाएगा। इस उत्सव में बाजरे की खिचड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा। महामंत्री सिंघल ने बताया कि यह खिचड़ी विभिन्न प्रकार के सेहतमंद मसालों एवं सामग्री से मिश्रित होगी, जो सर्दियों के मौसम के लिए अत्यंत पौष्टिक होती है। भगवान को भोग लगाने के बाद यह खिचड़ी भक्तजनों में प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विष्णु लोहिया और विनोद मेडीकल को संयोजक बनाया गया है। बैठक में राजेश चंद कोषाध्यक्ष, महेश सर्राफ, अनिल गुप्ता (सहा. लेखाधिकारी), सौरभ शर्मा (जगन्नाथ मंदिर), पुरुषोत्तम (भगवती कार्ड), अर्जुन बंसल, मुकेश गजक और ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jagannath Temple Khichdi Festival: A grand ceremony will be held on December 17th, and a special offering of millet khichdi will be made
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jagannath khichdi mahotsav, bharatpur temple, bajre ki khichdi, jagannath rath yatra samiti, mohan mittal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved