• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में आइस्टार्ट आइडियाथॉन 18 नवंबर को

iStart Ideathon in Bharatpur on November 18 - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग तथा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आइस्टार्ट राजस्थान पहल के अंतर्गत आइडियाथॉन 2025 कार्यक्रम का आयोजन में 18 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

उप निदेशक, संभाग इनक्यूबेटर सेंटर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के हरि मोहन शर्मा ने बताया कि इस आइडियाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। ताकि वे अपने विचारों को समाज के वास्तविक समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत कर सकें। इस आइडियाथॉन में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के एवं उच्च अध्यनरत विद्यार्थी 1 से 4 सदस्यों की टीम बना कर टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, शिक्षा, एग्रीटेक , फिनटेक या किसी अन्य क्षेत्र की समस्या के समाधान से संबंधित विचार प्रस्तुत कर सकते है। प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपये पुरस्कार में मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट https://istart.rajasthan.gov.in/ideathon पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस आइडियाथॉन में विद्यालय और महाविद्यालय से चयनित लगभग 20-20 टीमें अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-iStart Ideathon in Bharatpur on November 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur ideathon 2025, november 18 event, information technology and communication department, rajasthan knowledge corporation limited, rkcl, istart rajasthan initiative, technology innovation program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved