• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाटू श्याम मंदिर में आईपीएस पंकज यादव का सम्मान, ढोल-नगाड़ों के साथ दी विदाई

IPS Pankaj Yadav Honored at Khatu Shyam Temple; Given a Farewell Accompanied by Drums and Nagaras - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर राजस्थान पुलिस में हुए हालिया तबादलों के क्रम में भरतपुर में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस पंकज यादव के स्थानांतरण पर दानी श्री श्याम मंदिर पाई बाग में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आईपीएस पंकज यादव ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत रोहित महाराज के नेतृत्व में श्री श्याम बाबा संकीर्तन समिति तथा एनजीओ टीम के पदाधिकारियों ने उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर व श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तन के साथ मंदिर परिसर तक लाया गया, जहां संस्था के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंदिर की ओर से सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएस पंकज यादव ने भरतपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता (राजू), सतीश शर्मा, मोहन सिंह, शैंकी अग्रवाल, आयरन मित्तल, नीरज गोयल, अमित चौधरी, रविंद्र गोयल (कुक्कू) एवं मनीष सोलंकी पुष्पेंद्र सिंह, शंकर अरोड़ा, दीपक मयूर शर्मा, यतेंद्र सेन, राजेंद्र गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPS Pankaj Yadav Honored at Khatu Shyam Temple; Given a Farewell Accompanied by Drums and Nagaras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ips pankaj yadav farewell, bharatpur police, asp transfer, dani shri shyam temple, pai bagh ceremony, rajasthan police reshuffle, public recognition, ips transfer 2026, bharatpur administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved