• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक

International Womens Day: Women made aware in the workshop - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 8 से 14 मार्च तक जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च, बुधवार को महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल कार्यालय में इंदिरा महिला शक्ति एवं उद्यम प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित बैंकर्स महिला उद्यमियों एवं लाभार्थियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अग्रणी बैंक प्रबंधक भूपेन्द्र जैन ने महिलाओं को बैंक की ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एकल महिला उद्यमी एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सस्ती ब्याज दर पर प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके द्वारा महिलाएं अपने उत्पादों में गुणवत्ता एवं तकनीकी सुधार कर बाजार में विक्रय के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर अपने परिवार को आर्थिक सम्बंध प्रदान कर सकेंगी। उन्होंने समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिये कि वे महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं के बचत खाते खोलने एवं ऋण स्वीकृति के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
कार्यशाला में राजीविका के जिला परियोजना अधिकारी केएल जाटव ने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह गठित कर सामूहिक रूप से रोजगार के अवसरों के साथ अपनी कला एवं दस्तकारी के माध्यम से उत्पाद तैयार कर महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला बाल विकास के सहयोग से आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों एवं अवसरों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर विक्रय करें। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक, समेकित बाल विकास सेवाओं के उपनिदेशक एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, महिला से सम्बंधित नाबार्ड एवं बैंकों में संचालित बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
उपनिदेशक ने बताया कि 9 मार्च को ब्लाॅक स्तर पर आंगनबाडी केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं इंदिरा महिला शक्ति केन्द्रों पर संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी। 10 मार्च को महिला सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विशेष जाजम एवं परम्परागत खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए खो-खो, रूमाल झपट्टा, रस्सी कूद, दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन ब्लाॅक एवं ग्राम स्तर पर किया जायेगा। 13 मार्च को उपखण्ड एवं जिला स्तर पर महिला सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सलाह एवं महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की रोकथाम पर जागरूकता रैली एवं राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। 14 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह समापन के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 11 से 15 मार्च तक राजीविका के माध्यम से जिला स्तर पर स्थित राजीविका हाट मेले का आयोजन कर महिला आर्थिक सशक्तिकरण के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी।
युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन हेतु 14 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली युवा संवाद के लिए युवा मंडलों, एनजीओ, सीबीओ से 14 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक सुनील राना ने बताया कि देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने हेतु केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्रांे के माध्यम से समस्त जिला मुख्यालयों पर युवा संवाद का आयोजन 1 अप्रैल से 31 मई 2023 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि युवा संसद के कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु विभिन्न सीबीओ (समुदाय आधारित संगठनों) के सहयोग से जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे जिससे देश के भावी नागरिकों में एक सकारात्मक सोच उत्पन्न की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ व्यक्तियों द्वारा पंचप्रण पर चर्चा की जायेगी, कार्यक्रम में न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजक सीबीओ को 20,000 तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो सीबीओ आवेदन करना चाहते हैं, वे गैर-राजनीतिक, गैर-पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले हों और युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र तक पर्याप्त संगठनात्मक व्यवस्था हो, संगठनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला न्यायालय में लंबित नहीं हो, कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रति जिले अधिकतम 3 सीबीओ का चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक सीबीओ नेहरू युवा केंद्र, भरतपुर कार्यालय से निर्धारित आवेदन प्रपत्र प्राप्त करं अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरकर 14 मार्च तक जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Womens Day: Women made aware in the workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, international womens day, by womens empowerment department, deputy director rajesh kumar, bank manager bhupendra jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved