भरतपुर। कुम्हेर क्षेत्र के गांव कूम्हा पैंगोर में एक घर में पट्टी टूटने से उसके नीचे दबकर एक महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से छत की पट्टियां कमजोर हो गई थीं। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। कूम्हा पैंगोर निवासी जलदेई सुबह अपने घर पर चाय बना रही थी। तभी उसके छत की पट्टियां भरभरा कर गिर गई। अचानक हुई घटना में जलदेई और उसका पुत्र भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी उनके घर में ऐसे ही पट्टियां टूटी थीं। जिन्हें बदलवा दिया गया था। लेकिन इस बार पट्टियां टूटने से परिवार के सदस्य घायल हो गए।
ओडिशा ट्रेन हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 280, 900 से अधिक घायल,PM ने स्थिति की समीक्षा के लिए की उच्च स्तरीय बैठक
'ऑपरेशन ब्लूस्टार' की बरसी से पहले स्वर्ण मंदिर के पास बम की अफवाह
ओडिशा ट्रेन हादसा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया
Daily Horoscope