• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास कार्यों में अगर राजनीति हुई तो विरोध किया जाएगा : डॉ. सुभाष गर्ग

If there is politics in development work then there will be opposition: Dr. Subhash Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। शहर एवं सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को भरतपुर पिक्चर पैलेस में डॉ. सुभाष गर्ग का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान निहाल सिंह ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ शर्मा एवं राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार मौजूद थे। समारोह में कांग्रेस कमेटी के अलावा महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कमेटी, पार्षद एवं अन्य जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने डॉ. गर्ग का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि वे आगामी वर्षों में भी पार्टी के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करेंगे। स्वागत समारोह में डॉ. सुभाष गर्ग ने उनकी जीत को भरतपुर की जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह चुनाव मुद्दों के आधार पर 36 कौमों के लोगों ने लडा। इसी वजह से यह विजय प्राप्त हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। जिन्हें जनता ने सराहा किन्तु विपक्ष के लोगों ने आमजन को गुमराह किया। इसी कारण राज्य में पार्टी को निराशा हाथ लगी लेकिन कार्यकर्ताओं को इस निराशा से मुक्त होकर मन व विचार से संकल्पित होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। जिससे पार्टी को अधिकाधिक सीटें मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का मत प्रतिशत तो बढा लेकिन मत विभाजन के कारण जीत हांसिल नहीं हो सकी।
डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी हमें कडी से कडी जोडनी होगी और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाना होगा। जिससे विकास की गति थम नहीं सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याओं को उठाकर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी की यदि विकास कार्यों में राजनीति की गई तो वे ईट से ईट बजाकर विरोध प्रदर्शित करेंगे।
कार्यक्रम मेें डॉ. दयाचन्द पचौरी, दीनदयाल जाटव, पप्पू सैनी, श्रीभगवान कटारा, हरिओम, दिगम्बर कटाना, नरेश लवानियां, श्याम सिंह, मनोज शर्मा, योगेन्द्र डागुर, अशोक ताम्बी, विनोद गुप्ता, राजेन्द्र सारस्वत, रमेश धावई, मनीष भांडौर, पूनम पंडित, कौलाश सारवान, नदीम मलिक, ताराचन्द, प्रदीप गर्ग, मनोज गर्ग, अमित गौरावर, राधेश्याम मडरपुर, सुरेश मदेरणा, सुधीर पाराशर, उमेश उपाध्याय, सुरेश पदयात्री, देवव्रत, प्रेमवीर, सत्यकी देशवाल, पुष्पेन्द्र एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, सतीश बंसल, लाल सिंह सरपंच, श्याम नौगाया, गंगाराम पाराशर, सियाराम कोली, गौतम चौधरी, बबलू पीटीई, मुकेश जाटव, रेनू गौरावर, पंडित बनवारी शर्मा, जगदीश शर्मा, सतवंत सिंह, सतीश कुमार, परवीना, राजकुमारी, शीला, रामवती आदि उपस्थित थे। संचालन पार्षद दाऊदयाल जोशी ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If there is politics in development work then there will be opposition: Dr. Subhash Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, dr subhash garg, welcomed, honored, city and sever block congress committee, bharatpur picture palace, sunday, presided over, former head nihal singh, brahmin samaj president, dr lokesh sharma, senior advocate srinath sharma, rashtriya lok dal district president, santosh faujdar, special guests, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved