• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में रेड फ्लैग 15 सितम्बर तक नहीं हटवाया तो आवेदन होंगे निरस्त

If the red flag is not removed by September 15 in Uttar Matric scholarship, then the applications will be canceled - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में रेड फ्लैग हटाने का अंतिम अवसर 15 सितम्बर 2025 तक दिया गया है।

संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि आवेदन करने के बाद यदि जनआधार में डाटा फैच करने पर किसी छात्र की जन्म तिथि, मूल निवास, जनआधार संख्या या अन्य कोई विवरण बदला गया है, तो उस आवेदन को संदिग्ध मानते हुए रैड फ्लैग प्रदर्शित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दूरभाष और पत्राचार के माध्यम से सूचना देने के बावजूद बढी संख्या में छात्रों ने अभी तक अपना रेड फ्लैग नहीं हटवाया है। विभाग द्वारा 15 सितम्बर 2025 के बाद ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाऐंगे और इनकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि ये अपना रेड फ्लैग हटवाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भरतपुर के कमरा नम्बर 31 में समय रहते उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात रेड फ्लैग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जावेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If the red flag is not removed by September 15 in Uttar Matric scholarship, then the applications will be canceled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: post-matric scholarship, red flag, social justice and empowerment department, bharatpur, rajasthan, scholarship application, last date, september 15, 2025, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved