-थाना प्रभारी बोले प्लास्टिक की बाल्टी के ऊपर गिरकर हुआ घायल, डॉक्टर बोले-गले पर कट का निशान ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर। भरतपुर शहर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चिकसाना थाना पुलिस ने लूट के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को करीब 7 बजे चिकसाना थाना पुलिस ने उसी आरोपी को लहूलुहान हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।
चिकसाना थाना पुलिस के अनुसार आरोपी हवालात में बंद था। देर शाम वह बाथरूम गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह एक प्लास्टिक की बाल्टी के ऊपर गिर गया। जिससे प्लास्टिक की बाल्टी का किनारा उसके गले पर लग गया और उसके गले पर चोट लग गई। वहीं डॉक्टर का कहना है की, घायल युवक के गले पर कट का निशान है।
आरबीएम अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जिन्होंने आरोपी का इलाज किया उनका कहना है की, घायल के गले पर कट का निशान है, जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया है। वहीं इस दौरान चिकसाना थाना अधिकारी विनोद मीणा कोशिश करते नजर आये की, डॉक्टर लिखकर दें की, आरोपी गिरने से घायल हुआ है, लेकिन डॉक्टर ने ऐसा लिखने से साफ़ मना कर दिया। जिसके बाद थाना अधिकारी विनोद मीणा ने आरोपी से कागज पर लिखवाया।
पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार
भरतपुर शहर के निवासी मुकेश बंसल निवासी सुभाष नगर 16 मई को रुपयों का कलेक्शन करके वापस अपने घर आ रहा था। तभी चिकसाना थाना इलाके में भरंगर मोड़ पर मुकेश की बाइक को ओवरटेक करते हुए एक बाइक उसके बाइक के आगे आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने अपनी बाइक मुकेश की बाइक के आगे लगाकर रोक दी। बाइक से दो बदमाश उतरे और मुकेश से बैग छीनकर उसमें रखे 1 लाख 80 हजार लूटकर वापस अछनेरा की तरफ भाग गए। मामला दर्ज होने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए दो पुलिस की टीमें गठित की गईं। जिसके बाद पुलिस ने गौरव उम्र 30 साल निवासी नगला पदी आगरा को बापर्दा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 1 देसी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिया गया। बाकी दो आरोपियों को पकड़ने के लिए भरतपुर और आगरा पुलिस संयुक्त दबिश दे रही है।
लूट के आरोपी को पेश किया गया था न्यायालय में
लूट की घटना में पकड़े गए बा पर्दा आरोपी को चिकसाना थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां पर पुलिस ने उसे 5 दिन के पीसी रिमांड पर लिया था और उसके बाद उसे थाने लेकर पहुंचे थे। तभी शाम के टाइम पर यह घटना घटित हुई।
इस घटना को लेकर सीओ ग्रामीण सत्य प्रकाश और थाना प्रभारी विनोद मीणा से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में रखी स्टेडियम की आधारशिला, कहा - 'जो खेलेगा, वही खिलेगा'
जयपुर में राहुल-खड़गे ने दिया जीत का मंत्र : भाजपा वालों से पूछो सवाल-मोदी और अडाणी का क्या है रिश्ता, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता की बीच ले जाओ
दानिश अली के अमर्यादित शब्दों और आचरण की भी लोकसभा स्पीकर जांच कराएं : निशिकांत दुबे
Daily Horoscope