• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए 1200 एकड़ में विकसित होगा आवास हब : राजस्थान की संस्थाओं और राज्य सरकारों को आवंटित होगी भूमि

Housing Hub Spanning 1,200 Acres to be Developed for Devotees in Ayodhya - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर | अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आवास सुविधाओं के विस्तार के लिए एक विशाल योजना तैयार की है। अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को भरतपुर प्रवास के दौरान जानकारी दी कि श्रद्धालुओं के लिए करीब 1200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जहां धर्मशालाएं, मंदिर और आश्रम विकसित किए जाएंगे। लागत मूल्य पर मिलेगी जमीन, राजस्थान की संस्थाओं से संपर्क अयोध्या विधायक के अनुसार, इस 1200 एकड़ भूमि को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी आवंटित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि यह जमीन संस्थाओं को लागत मूल्य पर दी जाएगी। राजस्थान की कई प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से इसके लिए संपर्क किया गया है, ताकि राजस्थान से जाने वाले यात्रियों को अयोध्या में सुलभ आवास की सुविधा मिल सके। विभिन्न राज्य सरकारें भी यहाँ अपने गेस्ट हाउस बना सकेंगी।
हर दिन पहुंच रहे औसतन 1.5 लाख श्रद्धालु
विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2024 के बाद से अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है:
वार्षिक आंकड़ा : पिछले एक साल में करीब 16 करोड़ से अधिक लोग अयोध्या के दर्शन कर चुके हैं।
दैनिक आवक : वर्तमान में रोजाना औसतन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु पहुँच रहे हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या बढ़कर 4 से 5 लाख तक पहुँच जाती है।
कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
आवास के अलावा अयोध्या को वैश्विक स्तर पर जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे पर भी तेजी से काम चल रहा है। रेल मार्ग को देश की सभी प्रमुख लाइनों से जोड़ने की योजना है और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। विधायक ने दावा किया कि आने वाले समय में अयोध्या देश का सबसे बड़ा और सुविधायुक्त धार्मिक स्थल बनेगा।
भरतपुर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंद पाल सिंह, दीपराज सिंह और केशो पहलवान सहित अन्य नेताओं ने अयोध्या विधायक का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Housing Hub Spanning 1,200 Acres to be Developed for Devotees in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya development, ram mandir, rajasthan societies, dharmshala in ayodhya, ved prakash gupta, up government, land allocation, tourism, bharatpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved