• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना उप जिला अस्पताल में होम्योपैथी उपचार बना मरीजों की पहली पसंद, दवा, परामर्श और पर्चा सब निःशुल्क

Homeopathy Treatment Becomes Patients Top Choice at Bayana Sub-District Hospital - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण एवं उपखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत बयाना उप जिला अस्पताल में संचालित होम्योपैथी शाखा मरीजों के लिए राहत का केंद्र बनती जा रही है। यहां मरीजों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, पर्चा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। पहले बयाना क्षेत्र के लोगों को होम्योपैथी उपचार के लिए भरतपुर एवं जयपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब उप जिला अस्पताल में ही होम्योपैथी उपचार की सुविधा मिलने से मरीजों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। बयाना होम्योपैथी शाखा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि शाखा शुरू होने के समय मरीजों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब प्रतिदिन लगभग 50 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा होम्योपैथी दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों का पूरा उपचार बिना किसी खर्च के हो रहा है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी उपचार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
गांधी चौक निवासी निर्मला शर्मा शनिवार को ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें होम्योपैथी इलाज के लिए जयपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। अब बयाना उप जिला अस्पताल में ही सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। निर्मला शर्मा ने बताया कि उन्हें मधुमेह, घबराहट एवं शरीर में दर्द की शिकायत रहती थी, लेकिन होम्योपैथी उपचार से उन्हें काफी आराम मिला है।
इसी प्रकार गांधी चौक निवासी रुचि शर्मा ने बताया कि उनके पैर में गांठ की समस्या थी। उन्होंने बयाना होम्योपैथी शाखा में डॉ. नरेन्द्र वर्मा से उपचार लिया, जिससे उन्हें पूरी तरह आराम मिल गया। उन्होंने कहा कि उपचार पूरी तरह निःशुल्क मिलने से उन्हें विशेष लाभ हुआ है। रुचि शर्मा ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बयाना में होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा शुरू होने से लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं तथा उन्हें बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Homeopathy Treatment Becomes Patients Top Choice at Bayana Sub-District Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: homeopathy, treatment, patients, top choice, bayana, sub-district hospital, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved