• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत, बाजारों में जलभराव से आवागमन प्रभावित

Heavy rain makes weather pleasant in Bayana, bringing relief from heat - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना क्षेत्र में शनिवार को झमाझम बारिश का दौर शुरू होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लगातार 3 दिन से बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि इससे बाजरे की फसल को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। छोटा बाजार, जवाहर चौक, महादेव गली और आजाद मंडी सहित कई प्रमुख बाजारों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित रहा और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। नागरिकों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rain makes weather pleasant in Bayana, bringing relief from heat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy rain, makes weather, pleasant, bayana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved