• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंघाड़ा स्कूल के द्वार पर गंदगी का अंबार : कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Heaps of Filth at Singhada School Entrance : Children Forced to Wade Through Mud, Villagers Warn of Agitation - Bharatpur News in Hindi

बयाना (देवीसिंह प्रजापत) | उपखण्ड के गांव सिंघाड़ा में विकास के दावों के बीच एक कड़वी सच्चाई सामने आई है। यहाँ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने फैला कीचड़ और गंदा पानी प्रशासन की अनदेखी की गवाही दे रहा है। आलम यह है कि स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना इस गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। रास्ते में जलभराव और कीचड़ के कारण पूरा मार्ग बाधित हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे बच्चों और स्थानीय निवासियों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। स्थिति इतनी विकट है कि अब स्कूल के आसपास के घरों में भी पानी के कारण सीलन आने लगी है, जिससे मकानों को नुकसान पहुँच रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस गंभीर समस्या के बारे में ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रशासन की इस चुप्पी से छात्रों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
अपनी जायज मांगों को लेकर ग्रामीणों और छात्रों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल के सामने से गंदगी और कीचड़ की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन कब नींद से जागता है और इन बच्चों को गंदगी से मुक्ति दिलाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heaps of Filth at Singhada School Entrance : Children Forced to Wade Through Mud, Villagers Warn of Agitation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana news, singhada school, school path blocked, mud and dirt problem, student protest rajasthan, rural issues, health hazard, lack of drainage, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved