• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार में लिफ्ट देकर किया रेप, अब मर्डर की दी घमकी

He raped her after giving her a lift in a car, now threatening to kill her. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर रेंज आईजी से पीड़ित महिला ने की शिकायत, एफआईआर के बाद कर रहा परेशान वैर। भरतपुर में रेप की एफआईआर दर्ज होने के 4 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से पीड़ित विधवा महिला और उसके दो बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़ित महिला ने भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चन्द विश्नोई से मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने बताया -आरोपी के खिलाफ 7 नवंबर को बयाना (भरतपुर) के कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह मुझे व मेरे बच्चों को मारने की धमकियां दे रहा है।
कार में लिफ्ट देकर ले गया था साथ
बयाना कोतवाली थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार - भीलवाड़ा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिला 2 नवंबर को परिवार के एक शादी समारोह में शामिल होने बसेड़ी (धौलपुर) गई थी।महिला 6 नवंबर को बसेड़ी से बयाना थाना इलाके में स्थित अपने घर के लिए निकली।वह सड़क पर बस का इन्तजार कर रही थी। इस दौरान उसी के गांव का परिचित व्यक्ति कार लेकर आया। उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला उसकी कार में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने कहा कि उसे दूसरे गांव से कुछ सामान लेकर आना है।वह कार को अनजान रास्ते पर ले गया।
महिला को बहाने से मकान के अन्दर लेकर गया
रिपोर्ट के अनुसार महिला को आरोपी कार से एक मकान के पास लेकर गया। उसने कहा कि मकान के अन्दर एक प्लास्टिक का कट्टा है उसे लेकर आना है। महिला आरोपी के साथ मकान के अन्दर गई। मौका पाकर आरोपी ने मकान का दरवाजा बंद कर दिया । इसके बाद उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद उसने महिला को उसके घर छोड़ा। दूसरे दिन महिला ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा है। जांच अधिकारी CO देवेन्द्र जाखड़ ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-He raped her after giving her a lift in a car, now threatening to kill her.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raped, lift, car, threatening, kill, भरतपुर, वैर, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved