• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरमन सिंह ने आर्म रेसलिंग में 2 गोल्ड मेडल जीत खानसूरजापुर का नाम किया रोशन, गांव में खुशी की लहर, अब नेशनल खेलेगा

Harman Singh brought glory to Khansurjapur by winning two gold medals in arm wrestling - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। रूपवास क्षेत्र के गांव खानसूरजापुर निवासी 14 वर्षीय हरमन सिंह ने सब जूनियर चैम्पियन शिप हनुमान गढ में भाग लेकर 2 गोल्ड मेडल जीत अपने परिजनों के साथ अपने गांव खानसूरजापुर का नाम रोशन किया। खानसूरजापुर निवासी अवतार सिंह गिल ने बताया कि मेरे भतीजे हरमन सिंह पुत्र यशपाल गिल ने डीग जिले में 9 नवंबर को जिला स्तर पर जूनियर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। डीग में जीतने के पश्चात 16 मई को प्रदेश स्तर पर हनुमानगढ़ में आयोजित जूनियर चैम्पियन शिप में भाग लिया। जहां प्रतियोगिता के दौरान राइट आर्म रेसलिंग व लैफ्ट आर्म रेसलिंग में 2 गोल्ड मैडल जीत अपने परिजनों के साथ गांव खानसूरजापुर का भी नाम रोशन किया है।
वहीं दर्जनों ग्रामीण ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गांव के युवक ने दो गोल्ड मैडल जीते हैं। हरमन द्बारा गोल्ड मैडल जीतने पर हरमन के घर वधाइया देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harman Singh brought glory to Khansurjapur by winning two gold medals in arm wrestling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harman singh, brought, glory, khansurjapur, winning, arm wrestling, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved