• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना–ब्रह्मबाद मार्ग पर बढ़ रही झाड़ियां बनी हादसों का कारण, स्थानीय लोगों ने उठाई सफाई की मांग, प्रशासन बेखबर

Growing bushes on the Bayana-Brahmabad road are causing accidents; locals demand cleaning, but the administration remains oblivious. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। ब्रह्मबाद सड़क मार्ग पर दोनों ओर तेजी से बढ़ रही कंटीली झाड़ियों के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मार्ग बयाना से रुदावल, रूपवास, बाड़ी-बसेड़ी होते हुए धौलपुर तक जाने वाले प्रमुख रास्तों में से एक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बयाना से ब्रह्मबाद के बीच सबसे अधिक झाड़ियाँ सड़क पर एक से दो फुट तक फैल चुकी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत पेश आती है।

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झाड़ियों की चपेट में अक्सर दोपहिया वाहन चालक आ जाते हैं। सड़क के दोनों ओर बने गिट्टीनुमा कच्चे रास्ते का उपयोग पैदल चलने वाले और साइकिल सवार करते हैं, लेकिन इन स्थानों पर भी झाड़ियों के फैलाव ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है। बरसात के मौसम में झाड़ियों की वृद्धि और तेज हो गई, लेकिन अब तक सड़क की दोनों ओर सफाई नहीं करवाई गई है।
टोल वसूलने के बाद भी नहीं हुई सफाई
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आरएसआरडीसी द्वारा ब्रह्मबाद के पास टोल वसूला जा रहा है, फिर भी सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
प्रशासन को सौंपा जा चुका है ज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द झाड़ियों की सफाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Growing bushes on the Bayana-Brahmabad road are causing accidents; locals demand cleaning, but the administration remains oblivious.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana-brahmabad, accidents, administration, remains, oblivious, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved