• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य दुपहिया वाहन रैली, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने दिखाई हरी झंडी

Grand Two-Wheeler Rally Held in Bharatpur on Agrasen Jayanti; MLA Dr. Subhash Garg Flags It Off - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। श्री अग्रवाल सेवा संस्थान, रंजीत नगर संस्था द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रातः 8 बजे भव्य दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। संस्था अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. सुभाष गर्ग रहे एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, उद्योगपति भूपेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, सूरजभान आलू वाले, देवेंद्र चामड़ एवं अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर, आरती एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसके पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान श्री अग्रसेन जी का जीवन दर्शन, समाजवाद और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना करते हुए समाज बंधुओं से भगवान अग्रसेन के दर्शाए मार्ग पर चलने तथा समाज और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कोषाध्यक्ष राधा मोहन अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, नितिन बिंदल, सुनील बंसल, लतेश गोयल, विनोद जैन, उमेश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, केदारनाथ गर्ग, प्रभा गुप्ता व शालिनी मित्तल सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं नवनिर्वाचित कुम्हेर चेयरमैन नृपेश गुप्ता का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। संयोजक बृजेश अग्रवाल, नितिन बिंदल, पवन चामड़ एवं राजेंद्र सिंघल ने बताया कि यह रैली सेक्टर-3 से प्रारंभ होकर मुखर्जी नगर, सी, डी, बी और ए-ब्लॉक से नई मंडी व सर्कुलर रोड होते हुए कॉलेज ग्राउंड पहुंची। इसके बाद अग्रवाल महासभा युवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल के नेतृत्व में वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 पर संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रिंस बंसल सराफ, मनोज सिंघल, रामनिवास अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुरेश जैन, अमित गर्ग, प्रवीण बंसल, संजय अग्रवाल, अमित बिंदल, नवीन अग्रवाल, सुनील गुप्ता, राकेश जैन, विष्णु दत्त अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रेखा गुप्ता, रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Two-Wheeler Rally Held in Bharatpur on Agrasen Jayanti; MLA Dr. Subhash Garg Flags It Off
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, agrasen jayanti, shri agrasen maharaj, dr subhash garg, shri agarwal seva sansthan, ranjeet nagar, two wheeler rally, agarwal community, rajendra goyal, nawal kishore gupta, nrupesh gupta, social harmony, non violence, rajasthan news, community event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved