• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवनारायण गुरुकुल योजना के तहत 600 बच्चों को निशुल्क पढ़ाएगी सरकार

Government to teach 600 children free under Devnarayan Gurukul scheme - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। दलितों के साथ मीणा और विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की देवनारायण गुरुकुल योजना के तहत मुफ्त पढ़ाई के लिए रविवार को शहर के तीन केंद्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक हुई। जिला मुख्यालय पर हुई परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की प्रदेश स्तर पर मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। विशेषपूर्व मेट्रिक छात्रवृति (देवनारायण गुरुकुल योजना) के लिए विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रदेश में 600 बच्चों का चयन किया जाएगा, जिन्हें सरकार अपने खर्च पर कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क पढ़ाएंगी। इसमें प्रति विद्यार्थी प्रति साल सरकार को 50 हजार रुपए का खर्च उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government to teach 600 children free under Devnarayan Gurukul scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan government, devnarayan gurukul scheme, meena, special backward class, free studies, exam in bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved