• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर से अवैध बसों का संचालन बंद नहीं कर पा रही सरकारः दीपक मुदगल

Government is not able to stop operation of illegal buses from Bharatpur: Deepak Mudgal - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान लोक परिवहन सेवा के ज़िला संयोजक दीपक मुदगल एडवोकेट ने कहा है कि राज्य सरकार और परिवहन विभाग की मिलीभगत से भरतपुर-जयपुर मार्ग पर धडल्ले से अवैध बसें चल रही हैं। जानबूझकर इन बसों को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे राज्य लोक परिवहन बस सेवा के संचालकों में आक्रोश है। एडवोकेट मुदगल ने बताया कि भरतपुर से जयपुर मार्ग पर लगभग 25 बस राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस चलती हैं। प्रत्येक माह 36000 रूपए प्रत्येक माह लोक परिवहन बस संचालक द्वारा सरकार में राजस्व जमा कराया जाता है। परंतु कुछ अवैध बसें भरतपुर से जयपुर मार्ग पर धड़ल्ले परिवहन विभाग की नाक के नीचे चल रहीं हैं। इन बसों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में लोक परिवहन बसों को पूर्व भाजपा सरकार ने परमिट दिए थे। अगर अब अवैध बसो संचालन बंद नहीं हुआ तो भरतपुर से जयपुर मार्ग की लोक परिवहन बसों के संचालक अपने परमिट आरटीओ ऑफिस जमा करा देगे। इस संबंध में जल्दी ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government is not able to stop operation of illegal buses from Bharatpur: Deepak Mudgal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, rajasthan public transport service, district convenor, deepak mudgal advocate, illegal buses, bharatpur-jaipur route, connivance, state government, transport department, not being stopped intentionally, anger among operators, state public transport bus service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved