• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घना पर्यटकों से आबाद हुआ, पक्षियों को पास से निहारने का मिल रहा है मौका

Ghana dense tourists are populated by the birds, the birds are getting a chance to observe nearby - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सर्दियों की छुटिटयां पडते ही शहर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पयटकों का आना शुरू हो गया है क्रिसमस से ही सैंकडों की संख्या में पर्यटक पक्षियों को निहारने पंहुच रहे है। इसमें बडी संख्या में देशी पर्यटक भी शामिल है जो देश के कई कोनों से केवलादेव घना में पक्षियों को पास से निहारने के लिए आए हुए है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या एनसीआर क्षेत्र की है। इसके अलावा पडौसी शहर आगरा, मथुरा, ग्वालियर व अलवर सहित अन्य शहरों से भी अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहै है। वहीं टूर कम्पनियों के जरिये भी पर्यटक पंहुच रहे हैं। सैलानियों की बडी तादात में पंहुचने से यहां घना के रजिस्टर्ड रिक्शा कम पड गए जिस पर शहर से अतिरिक्त रिक्शा बुलाने पड रहै है। माना जा रहा है सैलानियों की यह स्थिति जनवरी के पहले सप्ताह तक इसी प्रकार बनी रह सकती है। सैलानियों की संख्या में बढोतरी से होटल कारोबारियों का सुस्त पडा बिजनेस भी रफ्तार पकडने लगा है। यहां अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इससे पहले घना में पानी की कमी के चलते सीजन शुरू होने के दौरान पर्यटकों की आवाजाही कम रही थी। जिससे उद्यान प्रशासन व रिक्शा चालकों को चिन्ता में डाल दिया था। मानसूनी बरसात नहीं और अन्य स्रोतों से पानी नहीं मिलने से घना में जल संकट की स्थिति हो गई थी। इसके अलावा पिछले दिनों वन एवं पर्यावरण मंत्री ने जयपुर में बैठक बुलाई थी। उसके बाद चम्बल लिफ्ट परियोजना से घना को 150 एमसीएफटी पानी देना तय हुआ था। स्थानीय प्रशासन जरूरत के हिसाब से यह पानी ले रहा है। जनवरी अन्त तक यह पानी उद्यान के अलग अलग ब्लाकों में छोडा जायेगा। पानी मिलने से बोटिंग कैनाल का सूखा खत्म कर दिया है। सांपन मोरी के जरिये आया पानी अलग अलग ब्लाॅकों में होते हुए बोटिंग कैनाल में भी पंहुच चुका है। घना में एल ब्लाॅक सबसे बडा है। और यह सांपन मोरी से होकर मलाह गांव तक जाता है।
इसमें बोटिंग करीब डेढ किलोमीटर के क्षेत्र में होती है। हालाकि पानी कम मात्रा में होने से यहा बोटिंग चलाना संभव नहीं है। बोटिंग के लिए कैनाल में करीब 5 फुट पानी होना चाहिए। फिलहाल चम्बल लिफ्ट परियोजना का पानी घने के लिए वरदान साबित हो रहा है। पानी के चलते अच्छी मात्रा में वनस्पति भी हो गई है जो पक्षियों के लिए फायदे का सौदा बन रही है। जिससे पर्यटकों में भी खासा उत्साह बना है। क्रिसमस से ही घना में बढी पर्यटकों की भीड से सभी के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghana dense tourists are populated by the birds, the birds are getting a chance to observe nearby
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, bharatpur news, ghana dense tourists are populated by the birds, the birds are getting a chance to observe nearby, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved